झारखंड टेट अभ्यर्थियों के लिए एंडेवर एकेडमी में निःशुल्क टेस्ट आयोजित |

झारखंड टेट अभ्यर्थियों के लिए एंडेवर एकेडमी में निःशुल्क टेस्ट आयोजित |

आगामी झारखंड टेट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए एंडेवर एकेडमी द्वारा निःशुल्क टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी तैयारी का आकलन किया। संस्थान के निदेशक विकास तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्रदान करना और उनकी तैयारी को अधिक प्रभावी बनाना है।

टेस्ट के माध्यम से छात्रों को अपनी मजबूत और कमजोर पक्षों की पहचान करने का अवसर मिला, जिससे वे परीक्षा से पहले अपनी कमियों को दूर कर सकें। उन्होंने कहा कि एंडेवर एकेडमी भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क टेस्ट, विशेष कक्षाएं और मार्गदर्शन सत्र आयोजित करती रहेगी। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को झारखंड टेट परीक्षा में सफलता दिलाने में सहयोग करना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *