उपायुक्त ने जिला स्टेडियम का किया निरीक्षण, खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश |

उपायुक्त ने जिला स्टेडियम का किया निरीक्षण, खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश |

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बैंक कॉलोनी स्थित जिला स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल मैदान की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए ग्राउंड को और अधिक विकसित, सुव्यवस्थित एवं खिलाड़ियों के अनुकूल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने डीएमएफटी मद से संचालित जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षकों की उपलब्धता एवं खिलाड़ियों की सहभागिता की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षण को नियमित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाले कोचों को प्रतिदिन नियमित प्रशिक्षण सत्र संचालित करने तथा खेल गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, संसाधन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित कर सकें।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्टेडियम परिसर की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने नगर परिषद को परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई, नियमित साफ सफाई तथा समुचित रख रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित खेल परिसर खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन एवं उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपायुक्त ने स्टेडियम परिसर स्थित विभाग द्वारा स्वीकृत आवासीय प्रशिक्षण केंद्र (बालक फुटबॉल) के अंतर्गत 25 प्रशिक्षु खिलाड़ियों हेतु तैयार किए जा रहे छात्रावास की व्यवस्था एवं तैयारियों की भी समीक्षा की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *