झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश Dhruv Chandra Mishra ने किया। सिविल कोर्ट परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। वहीं लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में योग कार्यक्रम के साथ मेडिकल कैंप, जेल अदालत

और विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें करीब 250 बंदियों ने भाग लिया। बंदियों को स्वास्थ्य, योग और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके अलावा ऑब्जर्वेशन होम में बच्चों और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भी योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, पारा लीगल वालेंटियर और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

