सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बलिहारपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो

शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। प्रधानाचार्य ने नियमित योग करने का संकल्प दिलाया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

