जिला मुख्यालय के शहरकोल स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने की, जिसमें परिषद के विभिन्न आयामों के प्रमुख कार्यकर्ता और वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन के सेवा कार्यों, गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभाग मंत्री अशोक वर्मा ने प्रांत स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद संगठन को

मजबूत बनाने के साथ समाज सेवा के कार्यों पर भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जून माह के अंत तक सभी प्रखंड समितियों की बैठकें पूर्ण करने और पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने का लक्ष्य बताया। बैठक में जुलाई में होने वाली प्रांत बैठक, 14 अगस्त के अखंड भारत दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

