स्व. ओंकारनाथ साह की पुण्यतिथि पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन |

स्व. ओंकारनाथ साह की पुण्यतिथि पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन |

पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में रेलवे मैदान में वॉलीबॉल खेल के प्रणेता और जिले के खेल जगत की प्रमुख हस्ती स्वर्गीय ओंकारनाथ साह की 10वीं पुण्यतिथि पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर उनके पुराने साथी खिलाड़ियों और वर्तमान खिलाड़ियों ने उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि स्व. ओंकारनाथ साह ने पाकुड़ को वॉलीबॉल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई और कई खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। उनकी पुत्री दीपाली साह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक वॉलीबॉल और नेट भेंट किया। उन्होंने युवाओं से खेल भावना और अनुशासन को अपनाने की अपील की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *