अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पॉलिटेक्निक परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ मानसिक तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

