फर्ज़ी आधार कार्ड, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला धराया |

फर्ज़ी आधार कार्ड, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला धराया |

रविवार को ज़िले के नरोत्तमपुर पंचायत के रामचंद्रपुर पहाड़िया टोला में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। गांव में फर्ज़ी प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे हेमंत कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इसके द्वारा कुछ महीनों से हजारों की संख्या में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाया गया एवं इसके द्वारा ग्रामीणों से 2000 से 10000 तक वसूला गया है।

ग्रामीणों को फर्जीवाड़ा के संबंध में तब पता चला जब आधार सेंटर में बताया गया कि यह प्रमाण पत्र फर्जी है। इसी को लेकर कई औरों का प्रमाण पत्र बनाने की लालच देकर ग्रामीणों के द्वारा हेमंत कुमार को बुलाया गया। इस मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा अंचाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया को दी गई। नीट की परीक्षा में व्यस्त होने के बाबजूद मामले की गंभीरता को समझते हुए अंचलाधिकारी अरविंद वेदिया घटना स्थल पर पहुंचे। अंचलाधिकारी द्वारा उक्त मामले की आवश्यक जांच कर उस व्यक्ति को मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाना में लिखित शिकायत देकर पैसे वापस करवाने की गुहार लगाई है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *