अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति और नमामि गंगे योजना के संयुक्त तत्वावधान में रामगढ़ के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त Rituraj ने लोगों को संबोधित करते

हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक वैज्ञानिक और प्रभावी पद्धति है। उपायुक्त ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

