12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त Megha Bhardwaj सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में अधिकारियों, कर्मियों और स्कूली बच्चों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की

प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

