चट्टी बरियातु परियोजना में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

चट्टी बरियातु परियोजना में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

केरेडारी-बड़कागांव स्थित एनटीपीसी एनएमएल चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे और संस्कृति महिला समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीखंडे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

आयोजन में परियोजना के कर्मचारियों, उनके परिजनों और टाउनशिप के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम बताया गया। कार्यक्रम में लोगों की सक्रिय भागीदारी ने योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और स्वस्थ, संतुलित तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *