12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारीबाग के जैव विविधता विरासत स्थल कन्हारी पहाड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल और जन जागरण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप प्रतिभागियों ने सामूहिक

योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने योग, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। योग, स्वास्थ्य और प्रकृति संरक्षण के इस अनूठे संगम ने समाज को स्वस्थ, जागरूक और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी।

