सिघारन नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की मांग को लेकर शनिवार को जामुड़िया के भूत बंगला स्थित श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड के सीआरएम यूनिट के बाहर नदी बचाओ कमेटी के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने नदी तट पर हुए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माणों को हटाकर नदी को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की। साथ ही नदी को

प्रदूषणमुक्त रखने हेतु प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन के उपरांत समिति के प्रतिनिधियों और कारखाना प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। प्रबंधन ने उठाए गए मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

