धनबाद के बिशुनपुर स्थित द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में फादर्स डे के अवसर पर भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के पिताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह और एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से पिता के प्रति अपना प्रेम

और सम्मान व्यक्त किया। “मेरे पापा मेरे संसार हैं”, “पापा कहते हैं” और “पिता से है नाम तेरा” जैसी प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया। वहीं “पिता के संघर्ष की कहानी” नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। समारोह में पिताओं के लिए रोचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, भावनाओं और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।
