हैदराबाद में आयोजित फिल्म ‘वेंकी अनिल 5’ के मुहूर्त समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वरिष्ठ फिल्ममेकर K. Raghavendra Rao अभिनेत्री Keerthy Suresh और Krithi Shetty को सीन के लिए पोजिशन समझाते हुए उनकी बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया

पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने इसे अनुचित व्यवहार बताते हुए आलोचना की है, जबकि कई लोगों का कहना है कि एक निर्देशक के तौर पर वह कलाकारों को केवल सीन की पोजिशन समझा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद राघवेंद्र राव से जुड़ा एक पुराना विवाद भी फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

