बिहार के समस्तीपुर जिले में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक आरोप लगा रहा है कि वह अपनी गर्भवती भाभी को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहा था, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया। युवक का दावा है कि चालान काटने की बात कहने पर कुछ पुलिसकर्मियों ने पैसे की मांग की और विरोध करने पर उसके साथ बदसलूकी की गई। युवक का यह भी आरोप है कि वीडियो बनाने पर

उसके साथ मारपीट की गई, जबकि इस दौरान उसकी गर्भवती भाभी की तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर बेहोश हो गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि बाइक पर ट्रिपल लोडिंग थी और जुर्माने से बचने के लिए हंगामा किया गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

