ब्रिटेन की राजधानी लंदन के पास शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। बेडफोर्ड इलाके में दो पैसेंजर ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसमें ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई और 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में 11 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रेन पहले से खड़ी थी, तभी दूसरी ट्रेन ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-

तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी। इमरजेंसी सर्विस, एयर एम्बुलेंस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री सीटों से उछल गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कई ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

