अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एनबीए टीम न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मना रही भीड़ के बीच अचानक गोलीबारी हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में प्रशंसक टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए जुटे थे, तभी हमलावरों ने भीड़ की ओर गोलियां चला दीं। घटना के बाद लोगों में भगदड़ मच गई और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए

इधर-उधर भागता नजर आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लोगों को हथियार लेकर फायरिंग करते देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

