रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने बोकारो और कोडरमा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सैफ अंसारी और अमन अंसारी समेत तीन लोग शामिल हैं।

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी रैपिडो कैब के जरिए RSS कार्यालय पहुंचे थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सामग्री और कई अहम सबूत भी बरामद किए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों के कुछ अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जानकारी मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को सौंपी जा सकती है। पुलिस फिलहाल हमले की साजिश, फंडिंग और नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।

