नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले फर्जी पेपर बेचने वाले गिरोह पर राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भीलवाड़ा में पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया और टेलीग्राम के जरिए री-नीट का फर्जी पेपर बेच रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी आकाश अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानी VPN और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर टेलीग्राम चैनल संचालित कर रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र के पटेल

नगर में दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, नीट की किताब और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वह जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और दो दिन पहले ही भीलवाड़ा लौटा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कब से फर्जी पेपर बेचने का खेल चल रहा था।

