झारखंड में 25 जून तक येलो अलर्ट, बारिश-वज्रपात की चेतावनी |

झारखंड में 25 जून तक येलो अलर्ट, बारिश-वज्रपात की चेतावनी |

झारखंड में मॉनसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार को बहरागोड़ा में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची और मेदिनीनगर में भी हल्की बारिश हुई। वहीं, वज्रपात ने कई जिलों में कहर बरपाया है।

गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और गुमला में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पलामू में पांच लोग घायल हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात, बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मॉनसून सक्रिय होने के बावजूद 1 से 19 जून के बीच झारखंड में सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *