बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद Nitish Kumar ने पटना सिटी स्थित पवित्र तख़्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और बिहारवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने राज्य में शांति, सामाजिक सद्भाव और निरंतर विकास के लिए भी अरदास की। गुरुद्वारा परिसर में मौजूद सेवादारों और श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

नीतीश कुमार ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधान पार्षद ललन कुमार सरार्फ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नीतीश कुमार के इस दौरे को धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जा रहा है। उन्होंने राज्य की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

