रानीगंज पुलिस थाना परिसर में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहां नवनिर्मित महिला सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया, साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स ज़ोन की भी शुरुआत हुई। कार्यक्रम में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि महिला सहायता केंद्र महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल प्रदान करेगा, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी। वहीं, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसी खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस बल के मनोबल और कार्यक्षमता को भी बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

