महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के दोनों गुट—Uddhav Thackeray और Eknath Shinde—अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। स्थापना दिवस से पहले मुंबई में पोस्टर वॉर छिड़ गया है। उद्धव गुट ने कई पोस्टरों में बागी नेताओं को “गद्दार” बताया है, जबकि शिंदे गुट खुद को असली शिवसेना बता रहा

है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। शिंदे गुट का कार्यक्रम गोरेगांव के नेस्को सेंटर में होगा, जबकि उद्धव ठाकरे सायन-माटुंगा के शणमुखानंद हॉल में शिवसैनिकों को संबोधित करेंगे। इस बीच बागी सांसदों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। राजनीतिक बयानबाजी और दावों के बीच शिवसेना की सियासत में नया शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

