पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड की तालपहाड़ी पंचायत में उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, कूप निर्माण, आवास निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने योजनाओं की गुणवत्ता और लाभुकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं निर्धारित

मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। डीडीसी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के साथ स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पौधारोपण और संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। मौके पर परियोजना पदाधिकारी, बीपीओ, अभियंता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

