नशामुक्त हजारीबाग अभियान को मिल रहा जनसमर्थन |

नशामुक्त हजारीबाग अभियान को मिल रहा जनसमर्थन |

नशामुक्त हजारीबाग के संकल्प को साकार करने के लिए जिलेभर में जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। राज्यव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पांच प्रचार रथों ने हाट-बाजार, चौक-चौराहों, बस स्टैंड, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशामुक्ति से जुड़े वीडियो और ऑडियो संदेश प्रसारित किए गए, जबकि आम लोगों के बीच पंपलेट भी वितरित किए गए। इसके अलावा 10 सांस्कृतिक दलों ने जिले के 20 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। कार्यक्रमों में लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *