हजारीबाग में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर शराब जब्त |

हजारीबाग में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर शराब जब्त |

हजारीबाग जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद और रेवाली गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया। उपायुक्त Hemant Sati के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर शिकंजा कसा गया।

छापेमारी के दौरान विभिन्न घरों और अवैध महुआ शराब भट्ठियों की जांच की गई। टीम ने करीब 700 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर दिया, जिसका उपयोग शराब बनाने में किया जाता था। इसके अलावा लगभग 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी जब्त की गई। शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया।

उत्पाद विभाग ने अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *