छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत खनन को लेकर चला आ रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नौगई और कटगोड़ी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। आरोप है कि हमलावरों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को टिपर से टक्कर मारकर रोक दिया और उसमें आग लगा दी, जिससे वाहन में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके।

इस घटना में भरत सिंह और नागेंद्र सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में रेत खनन कारोबार को लेकर दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है और पीड़ित पक्ष ने मामले की CBI जांच की मांग की है

