रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ की थीम पर बच्चों को किया गया जागरूक |

रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ की थीम पर बच्चों को किया गया जागरूक |

जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के आदेशानुसार जिले के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम कराने के तहत आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय के छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमो के बारे मे बताते हुए सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सड़क दुर्घटना से सम्बंधित मुआवजा योजना के बारे मे जागरूक किया गया।

तेज रफ्तार से अपने वाहन का परिचालन न करने, किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन न करने, हेलमेट का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस, हिट एंड रन, गुड समेरिटन, रोड सिंजेज एवं अन्य के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में बच्चो एवं विद्यालय के शिक्षक ने भी भाग लिया। सभी के बीच पम्पलेट बांटा देकर गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित सवालों के सही जवाब देने वाले को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे जिला सड़क सुरक्षा कोषांग के रोड इंजीनियर एनालिस्ट मोहम्मद अजहद अंसारी, आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार राम एवं अन्य उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *