पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिसमें पुलिस उपाधीक्षक(मु0), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ व महेशपुर के अलावा पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक करने, पोक्सो एक्ट से संबंधित कांडो का

निष्पादन करने, IT Act, NDPS Act से संबंधित कांडों के निष्पादन में तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण हेतु सभी थाना/ओ0पीo को नियमित रूप से जाँच अभियान चलाने के आदेश दिए गए ।

