आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल फील्डिंग करते समय चोटिल हो गईं। छठे ओवर में अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करने के दौरान उनका टखना मुड़ गया, जिसके बाद वह दर्द से कराहती नजर आईं। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया

गया। बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। ओपनर्स शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए पहले विकेट के लिए 115 रन की शानदार साझेदारी की।

