झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जून को राज्य के कई जिलों में मॉनसून सक्रिय हो सकता है। रांची सहित खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर समेत 17 जिलों में दोपहर बाद तेज आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया

गया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। 20 जून को आंशिक बादल और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। जून में अब तक झारखंड में सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

