हजारीबाग में आजसू की बैठक, स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने पर जोर |

हजारीबाग में आजसू की बैठक, स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने पर जोर |

आगामी 22 जून को धनबाद में आयोजित आजसू पार्टी के स्थापना दिवस और आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए हजारीबाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर परिसदन भवन में आजसू जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने की। इस दौरान जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई।

नेताओं ने बताया कि झारखंड के युवाओं, किसानों, मजदूरों और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी 22 जून को धनबाद में अपनी आवाज बुलंद करेगी। बैठक में परिवहन, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संबंधित जिम्मेदारियां भी तय की गईं। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि हजारीबाग से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धनबाद पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *