पाकुड़ जिले में चल रहे विशेष नशा मुक्ति अभियान के बीच पुलिस प्रशासन ने नशा कारोबारियों और नशा करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय और सेवन में शामिल लोगों को खुली चेतावनी देते हुए समय रहते सुधरने की अपील की है। 15 से 26 जून तक चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने कालिकापुर और हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी गांव में कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया

है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने युवाओं से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

