कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्ड अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर की समस्याओं को

गंभीरता से उठाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव ने शहरी क्षेत्र के 21 वार्ड अध्यक्षों को अपने-अपने वार्डों की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर कई वार्ड पार्षद, पूर्व पार्षद और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

