हजारीबाग में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन और विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या अधिक है, वहां डीप बोरिंग कराकर घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन-तीन गांवों का चयन कर जल जीवन

मिशन को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। बैठक में मल्टी विलेज और सिंगल विलेज स्कीम्स की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जल सहियाओं द्वारा संचालित वॉटर टेस्टिंग अभियान की रिपोर्ट मांगी और दूषित पेयजल वाले क्षेत्रों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता विकास की पहली शर्त है।

