हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बरही विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का सघन दौरा किया। खोड़ाआहर पंचायत के पांच माइल गांव में आदिवासी समाज ने मांदर की थाप और पारंपरिक वेशभूषा में उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि

अर्पित की और घने जंगलों के बीच आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों का दर्द समझते हैं और उनकी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए काम कर रही है। सांसद ने कई गांवों में जनसंवाद कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

