उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग ड्यूटी के समय रील बनाने में व्यस्त रहते हैं, जो अनुशासनहीनता का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना

चाहिए। तभी बेहतर और सम्मानजनक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे पुलिस व्यवस्था या सिस्टम पर अनावश्यक सवाल उठें। योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन करे, तो सकारात्मक परिणाम स्वतः सामने आएंगे और जनता का भरोसा भी मजबूत होगा।

