उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब राज्य सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया। राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र सौंपा है और जल्द ही पार्टी में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता

है। राजभर ने दावा किया कि सपा के कई सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी के साथ जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह टीएमसी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट हुई, वैसी स्थिति सपा में भी बन सकती है। हालांकि, इन दावों पर समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

