पटना स्थित लोक सेवक आवास में कृषि, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रामीण विकास, कृषि क्षेत्र में नवाचार, किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

साथ ही किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, इंटीग्रेटेड फार्मिंग को बढ़ावा देने और जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। सरकार का मानना है कि इन पहलों से बिहार के कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

