कैमूर जिले के भभुआ शहर में राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। लिच्छवी भवन परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बृज किशोर

बिंद ने आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं पूर्व विधायक प्रत्याशी अजीत सिंह ने विकास योजनाओं और सरकारी कार्यों पर सवाल उठाए। राजद नेताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

