मुख्यमंत्री विजय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने ड्राइवर की जगह खुद वाहन की कमान संभाल ली। सड़क पर मुख्यमंत्री को खुद गाड़ी चलाते देख लोग हैरान भी हुए और खुश भी नजर आए। जैसे ही लोगों की नजर मुख्यमंत्री पर पड़ी, उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री का यह सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। आमतौर पर

सुरक्षा घेरे और सरकारी काफिले के बीच नजर आने वाले मुख्यमंत्री को इस तरह खुद वाहन चलाते देख लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया, जबकि कुछ ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए। मुख्यमंत्री विजय की इस पहल को जनता से सीधे जुड़ने और सादगी का संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

