हजारीबाग पुलिस की अपील- नशे से रहें दूर, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें सहयोग |

हजारीबाग पुलिस की अपील- नशे से रहें दूर, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें सहयोग |

हजारीबाग पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 15 और 16 जून को इचाक और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्रों में नशा उन्मूलन को लेकर व्यापक जनजागरण कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने आम लोगों के बीच पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

साथ ही माइकिंग के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान 15 जून से 26 जून तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चलाया जाएगा। हजारीबाग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ, सुरक्षित तथा जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *