पीएम मोदी के 12 साल पूरे, सांसद मनीष जायसवाल ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान |

पीएम मोदी के 12 साल पूरे, सांसद मनीष जायसवाल ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विशेष प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा के संगठनात्मक अभियान के तहत उन्होंने हजारीबाग नगर और सदर प्रखंड के कई वार्डों और गांवों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान सांसद ने दीपूगढ़ा में नाली निर्माण और सिंघानी में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न गांवों में प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पीएम मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल देश के नवनिर्माण, अंत्योदय और वैश्विक गौरव का स्वर्णिम काल रहा है। उन्होंने लोगों से सरकार की उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *