हजारीबाग में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएचएआई और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी लंबित परियोजनाओं, शिकायतों और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने पीजी पोर्टल पर लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। नगवां टोल प्लाजा के पास ट्रकों के बेतरतीब खड़े होने से लगने वाले जाम पर चिंता जताते हुए आवश्यक कार्रवाई करने

को कहा गया। वहीं, इचाक मोड़ पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि यहां जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण का कार्य शुरू होगा। बैठक में दनुआ घाटी को दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानते हुए 11 किलोमीटर सड़क पर रेड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट और साइन बोर्ड लगाने की जानकारी दी गई। साथ ही ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए अत्याधुनिक कैमरे लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने राजमार्गों के सुरक्षित और सुगम संचालन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

