पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के विक्रेता को धर दबोचा |

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के विक्रेता को धर दबोचा |

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को कालिकापुर स्थित बीड़ी फैक्ट्री के पीछे तालाब के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व मे छापेमारी दल का गठन किया। गठित छापेमारी दल जब कालिकापुर के बीड़ी फैक्ट्री के पीछे पहुंची तालाब के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर लोग भागने लगे। दल के द्वारा ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे रमजान शेख की तलाशी‌ ली गई।उसके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर (6.37 ग्राम) तथा 2100/- रुपये बरामद किया गया।

इस संबंध मे नगर थाना कांड सं0 147/2026, धारा 21 (b)/22 (a) NDPS Act. 1985 दर्ज किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। टीम में अनिल कुमार गुप्ता, नगर थाना प्रभारी, पु0अ0नि0 सन्नी सुप्रभात, नगर थाना, स०अ०नि सौकत अली अंसारी, नगर थाना एवं हवलदार रिंकू यादव, नगर थाना शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *