ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई। 16/06/2026 से शुरू होकर यह पखवाड़ा 30/06/2026 तक चलेगा। इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सामूहिक प्रयास के माध्यम से क्षेत्र के कार्यकाल परिसरों के साथ साथ आवासीय परिसरों तथा स्थानीय बाजारों तक की सफाई की जाएगी एवं कर्मियों व स्थानीय बाशिंदों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए कर्मियों तथा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के बीच विविध प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें इस महती कार्य के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्वच्छता के इस पावन कार्य के प्रति कर्मियों को जागरूक किया जाएगा। वहीं, जूट के थैले भी वितरित किए जाएंगे ताकि प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जा सके। स्वच्छता

पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मलेन कक्ष में क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक श्री संदेश वडाड़े ने उपस्थित कर्मियों व यूनियन प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। इसके साथ उन्होंने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता विषयक मामला किसी दिन, सप्ताह, पखवाड़े या समारोह तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब समन्वित प्रयास करेंगे और स्वच्छता के मामले में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र को नई दिशा देने में अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे। वहीं, क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी ने इस पखवाड़े के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया।

