कैमूर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने जिले को 196 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 20 योजनाओं का शिलान्यास और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले माता मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश की तरक्की की कामना की। इसके बाद उन्होंने मुंडेश्वरी धर्मशाला परिसर में सहयोग शिविर का निरीक्षण किया और फिर जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कैमूर और रोहतास को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुंडेश्वरी धाम,

ताराचंडी, तुतला भवानी और गुप्ता धाम जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा और भविष्य में रोपवे सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की गई। इसके साथ ही रोहतास- कैमूर क्षेत्र में हवाई अड्डा बनाने की योजना पर भी काम की बात कही गई। शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार करते हुए उन्होंने बीएचयू की शाखा खोलने और हर जिले में मॉडल स्कूल तथा हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि 25 लाख बीपीएल महिलाओं के घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे और सरकार उनसे बिजली खरीदेगी। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और एनडीए नेता मौजूद रहे।
