उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में देर रात एक बड़ा अग्निकांड सामने आया। गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते 4 से 5 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी

राहत कार्य में सहयोग किया। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और निवासियों में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दुकानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

