केरल में शिगेला संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को संक्रमण से दो और मौतों की पुष्टि की है, जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मृतकों में मलप्पुरम जिले का 7 वर्षीय एक बच्चा और त्रिशूर का 43 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस साल अब तक शिगेला संक्रमण के 147 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 71 मामले केवल जून महीने में दर्ज किए गए हैं। शिगेला एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो

दूषित भोजन, असुरक्षित पानी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में दस्त, बुखार और पेट में ऐंठन शामिल हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने तथा लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।

